बीकानेर: देर रात इस जगह सड़क हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

बीकानेर: देर रात इस जगह सड़क हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत
बीकानेर। लूणकरनसर में एसडीएम ऑफिस के पास सर्विस रोड पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। ये कस्बे की सबसे व्यस्त सड़क है और काफी तेज गति में वाहन दौड़ते हैं। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र तेजाराम, निवासी माड़िया, तहसील नोखा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ये युवक नोखा से लूणकरनसर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिकअप गाड़ी को पुलिस ने सीज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं लगा है। सुबह दुकानों के खुलने के बाद ही पुलिस आगे छानबीन कर सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचनाकर दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस