बीकानेर: पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल

बीकानेर: पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल

बीकानेर में प्राइवेट बस ने बाइक को ओवरटेक करने के दौरान चपेट पर ले लिया। बाइक सवार पति-पत्नी रोड पर गिर गए, जबकि बस बाइक को घसीटते हुए 150 मीटर तक ले गई। इस दौरान बस में सवार 50 सवारियां चिल्लाती रही लेकिन ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए। घटना खाजूवाला थाना इलाके में खाजूवाला-दंतौर रोड पर 21 केजेडी फांटा के पास सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब हुई। खाजूवाला थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया-हादसे में दंतौर (बीकानेर) निवासी बबलू बाजीगर और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। खाजूवाला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर के लिए रेफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वे बस के नीचे नहीं आए, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना खाजूवाला से एएसआई श्रवण कुमार, हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा और हेड कॉन्स्टेबल खींयाराम जाट मौके पर पहुंचे। वहीं कॉन्स्टेबल राजूपाल, प्रेमकुमार, चालक प्रेमचंद, रामकुमार और 112 गाड़ी के चालक रामस्वरूप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खाजूवाला थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने निजी बस और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे के बाद घायल बबलू और उसकी पत्नी सुनिता पर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बस को ड्राइवर ने 200 मीटर दूर ले जाकर रोका। सवारियां बस से उतर गईं। बाइक उस वक्त बस के आगे के हिस्से में फंसी हुई थी। कुछ लोग घायलों तक पहुंचे।

  • Related Posts

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे बीकानेर। फर्टीलाइज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले…

    You Missed

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर