जीजा ने साले को चाकू घोंपा, पेट फटा, आंतें डैमेज

जीजा ने साले को चाकू घोंपा, पेट फटा, आंतें डैमेज
बांसवाड़ा में एक जीजा ने अपने ही साले के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे युवक की आतें तक डैमेज हो गई। घायल युवक जीजा से समझाइश कर रहा था, जिससे उसकी बहन और जीजा में दो महीने से चल रही अनबन खत्म हो जाए। लेकिन आवेश में आए जीजा ने उस पर ही हमला कर दिया। घटना कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के माचा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। गंभीर हालत में युवक को उदयपुर रेफर किया गया। मामले में ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और सज्जनगढ़ थाने के बाद कुशलगढ़ पुलिस के पास लेकर पहुंचे। भतीजे संतोष ने बताया कि घायल रोहित पुत्र याकूब, निवासी अघोरिया उसके काका(चाचा) है। मेरी बुआ(रोहित की बहन) की पिछले 2 महीनों से अपने ससुराल (इटाला) से अनबन चल रही थी। विवाद के कारण वह अपने पीहर में रह रही है। सोमवार को रोहित जब बाजार गया, तो वहां उसकी मुलाकात अपने जीजा से हुई। ​रोहित ने जीजा को रोका और पारिवारिक विवाद सुलझाने की बात कही। वह चाहता था कि उसकी बहन का घर फिर से बस जाए, इसी उम्मीद में वह जीजा को समझाते हुए अपने साथ घर ले जाने लगा। लेकिन माचा गांव के पास पहुंचते ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रोहित के पेट में घोंप दिया। चाकू के कारण पेट में 10 सेमी तक गहरा घाव हो गया और आतें तक डैमेज हो गई। वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। इसे देख मौके पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह राहु ने आज शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. राहु का यह नक्षत्र…

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों के…

    You Missed

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी