राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

जयपुर। जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे।

क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालोंं में रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग शामिल हैं। पांचवें की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था।

  • Related Posts

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश जयपुर में युवक की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्‌टे में…

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत बीकानेर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवक और युवती की पानी में…

    You Missed

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत

    बीकानेर : ओवरलोड खनिज से भरे व बिना रवन्ना के पाए गए आठ वाहनों को किया जब्त, 10 लाख से अधिक लगाई पेनल्टी

    बीकानेर : ओवरलोड खनिज से भरे व बिना रवन्ना के पाए गए आठ वाहनों को किया जब्त, 10 लाख से अधिक लगाई पेनल्टी

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी