राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

जयपुर। जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे।

क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालोंं में रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग शामिल हैं। पांचवें की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया