बीकानेर: ट्रेलर-कैंपर की आमने-सामने की टक्कर में 2 बिजनेसमैन की मौत

बीकानेर: ट्रेलर-कैंपर की आमने-सामने की टक्कर में 2 बिजनेसमैन की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रेलर और कैम्पर की आमने-सामने की टक्कर में 2 बिजनेसमैन की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे सरदारशहर-श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाईवे पर हुआ। दोनों युवकों के शव कैंपर में बुरी तरह फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था और कैंपर सरदारशहर की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसा डूंगरगढ़ से एक किलोमीटर दूर राजस्थान होटल के पास हुआ, जिसकी सूचना श्रीडूंगरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस से पहले आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। गाड़ियों के हालात देखकर पुलिस ने क्रेन मंगवाई। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कैम्पर में सवार 2 लोगों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद लगा जाम
पुलिस के अनुसार, हादसे में ऊपनी (सरदाहरशहर) निवासी अमरचंद (40) पुत्र सूरजमल सिद्ध और देवेश (35) उर्फ मोनू जाखड़ निवासी सरदारशहर के वार्ड-23 की जान चली गई है। देवेश की प्लास्टर की फैक्ट्री (पुट्‌टी) है। वह तारानगर के विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया के साले का लड़का था। बताया जा रहा है कि टायर फटने से कैंपर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को मौके से हटवाया। इसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी