बीकानेर: नई बाइक खरीदकर जा रहे कुलविंद्र को नहीं था पता, जिंदगी का होगा आखिरी सफर, भीषण हादसे में मौत

बीकानेर: नई बाइक खरीदकर जा रहे कुलविंद्र को नहीं था पता, जिंदगी का होगा आखिरी सफर, भीषण हादसे में मौत

बीकानेर। जिले के रणजीतपुरा थाना इलाके में रविवार देर रात को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देर रात को हुआ। हादसे का पता चलने पर थाने से हवलदार भूपेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। हवलदार शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी कुलविन्द्र सिंह बाइक पर जा रहा था। इस दौरान जग्गासर व मोडिया फांटा के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। हवलदार भूपेन्द्र ने बताया कि बाइक नई थी। कंपनी में पता करने पर जानकारी मिली कि कुलविन्द्र बाइक खरीद कर अपने खेत जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। शव को बज्जू सीएचसी में रखवाया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी