बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम
बीकानेर। जिले के कोलायत क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने पांच साल के बच्चे को इस बेरहमी से कुचला कि उसका शव क्षत विक्षत हो गया, जिसे समेटना ही मुश्किल हो गया। हादसे के बाद से वाहन की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया। मृतक वार्ड संख्या आठ का रहने वाला जयदीप सिंह पुत्र शैतानसिंह था। वो मूल रूप से सियासर गांव का रहने वाला है और सोमवार को अपने ननिहाल कोलायत आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम कोलायत के झझु रोड पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अर्जुन सिंह का पांच साल का बेटा जयदीप सिंह खेल रहा था। अचानक आए तेज वाहन ने उस बच्चे को इतनी बुरी तरह कुचला कि मौके पर ही उसका दम टूट गया। शव इस तरह बिखर गया कि हर किसी का दिल दहल गया। घर से बच्चा कब सड़क पर आ गया, ये किसी को पता नहीं है। अचानक हुए हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल शव को कोलायत के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस झझु रोड पर आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने