आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना घटी जब बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों जैसे ही सड़क पर गिरे, इनके ऊपर से कई वाहन गुजर गए। हादसे के बाद आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक एकतरफा हो गया और लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस पहुंची, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एंबुलेंस पहुंचती तो एक की जान बच सकती थी, क्योंकि उसकी सांसें कुछ देर तक चल रही थीं। जानकारी के अनुसार रूप किशोर पुत्र दौलीराम और दीपक उर्फ छोटू पुत्र ओमप्रकाश, दोनों गांवड़ी, थाना चिकसाना के निवासी थे। वे किसी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के सामने कट से मुड़ते समय वे किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा