बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना 3 दिसंबर की रात लगभग साढ़े आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पुष्पेन्द्र के रूप में हुई है, जो घर का सामान लेने के लिए दुकान की ओर गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिसंबर की रात को करीब साढ़े आठ-नौ बजे के बीच की है। इस सम्बंध में मृतक की माँ मुन्नी पत्नी मदनलाल कश् यप निवासी बहुआपुर बरेली हाल चक 5 केएलडी ईंट भट्टा ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि 3 दिसंबर की रात को उसका बेटा पुष्पेन्द्र दुकान से घर का सामान लेने के लिए पैदल रवाना हुआ। चक 3 केजेडी के पास मूलाराम कूकणा के भट्टे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे टेक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और उसका सिर फट गया। जिसके चलते पुष्पेन्द्र की मौत हो गयी। प्रार्थिया ने ट्रेक्टर चालक पर लापरवाही व गफलत से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मोनू सिंह को सौंपी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार