सगाई के दिन भीषण एक्सीडेंट में 3 की मौत, एक बच्चे समेत 2 गंभीर घायल

सगाई के दिन भीषण एक्सीडेंट में 3 की मौत, एक बच्चे समेत 2 गंभीर घायल
बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र में बमोरीकलां मार्ग पर महू बालाजी धाम से पहले मंगलवार को दो कारों में आमने-सामने की भिडंत हो गयी। घटना में दो जनों की मौके पर और एक की बारां अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बमोरीकलां का परिवार सीसवाली से मंगलवार शाम को सगाई पहराकर कार से लौट रहा था। बालाजी धाम के पहले खातौली से आ रही कार से इनकी कार भिड़ गयी। खातौली से आ रही कार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बच गये। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दूसरी कार में बमोरीकलां लौट रहे एक ही परिवार के दो भाई देवलाल धाकड़ व बद्रीलाल धाकड़ निवासी बमोरीकलां की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हें उपजिला चिकित्सालय लाया गया। कार में सवार जीवनलाल धाकड़ (50), विष्णु धाकड़ (4), पराग धाकड़ (5) निवासी बमोरीकलां गंभीर घायल हो गए। इनको बारां भेजा गया है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर