बीकानेर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर भाई-बहन से ‌‌31 लाख रुपए हड़पे

बीकानेर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर भाई-बहन से ‌‌31 लाख रुपए हड़पे

बीकानेर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर भाई-बहन से 31 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में सीकर में भी एक करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का मुकदमा हो चुका है। सीकर की लक्ष्मणगढ़ तहसील में बीदासर निवासी राकेश मुहाल की ओर से श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी बहनकी शादी सीकर में कटराथल के रहने वाले कमलेश कुमार जाट से हुई थी जो श्रीडूंगरगढ़ में नौकरी करते हैं। बहनोई के साथ उसके बुआ का लड़का मनोहरलाल जाट भी घर आता-जाता था।

इस दौरान पिता बिजली विभाग से रिटायर हुए जिसकी मनोहर को जानकारी थी। उसने परिवादी राकेश को पुस्तकालय सहायक की नौकरी लगाने का झांसा दिया और रुपए एंठने शुरू कर दिए। श्रीडूंगरगढ़ में जीजा कमलेश से 2 लाख रुपए लेकर मनोहर को दिए। उसके बाद सितंबर, 20 में 14 लाख रुपए और दे दिए।

मनोहर ने सीकर निवासी रणजीतसिंह के साथ मिलकर लगातार नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बहन को भी सेकंड ग्रेड टीचर लगाने के नाम पर 11 लाख रुपए ले लिए। दोनों भाई-बहन को नौकरी लगाने के नाम पर कुल 31 लाख रुपए ऐंठ लिए। दोनों परीक्षाओं को परिणाम आया और सलेक्शन नहीं हुआ तो मनोहर से रुपए वापस मांगे। पहले तो उसने लौटाने का आश्वासन दिया और फिर टालमटोल करने लगा।

बाद में रुपए देने से मना कर दिया। दोनों आरोपियों ने सीकर में भी युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए हड़प रखे हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया