सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बीकानेर से लौट रहे थे वापस

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बीकानेर से लौट रहे थे वापस

चूरू के सरदारशहर में बोलेरो पिकअप और कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। कार सवार लोग पीबीएम अस्पताल में इलाज करवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरदारशहर से लूणकरणसर जाने वाली मुख्य सड़क पर मीतासर के पास शाम करीब 5 बजे हादसा हो गया।

सरदारशहर पुलिस के अनुसार सरदारशहर के वार्ड 15 के रहने वाले खेताराम प्रजापत (55) आज सुबह अपनी पत्नी कल्यु देवी (50) के सांस लेने में दिक्कत होने पर बेटे संजय प्रजापत को लेकर कार से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज करवाने गए थे। अस्पताल में इलाज करवाने के बाद शाम को भारतमाला मार्ग से वापस सरदारशहर लौट रहे थे। इसी दौरान सरदारशहर से लूणकरणसर जाने वाली मुख्य सड़क पर मीतासर के पास इनकी गाड़ी को बोलेरो पिकअप जिसने बोरवेल से मोटर निकालने का ढांचा लगा रखा था, उससे कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप पर लगा ढांचा उखड़कर अलग हो गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया