शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत, दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत, दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

चूरू। चूरू-सरदारशहर रोड पर खारिया गांव पीपलाना जोहड़ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रामपुरा गांव से चूरू आ रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि झुंझुंनू जिले के हमीरवास गांव निवासी दयापत और उसकी मौसी का बेटा कुलदीप रिश्तेदारी में शादी होने की वजह से रामपुरा गांव आए हुए थे।

गुरुवार रात दोनों बाइक पर घरेलू काम से चूरू आ रहे थे। खारिया गांव के पीपलाना जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयापत को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दयापत की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

  • Related Posts

    शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप झालावाड़। डग कस्बे के मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम को एक शादी समारोह उस वक्त अफरा तफरी…

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नया आदेश, पढ़ें ये खबर

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नया आदेश, पढ़ें ये खबर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। पांच सल…

    You Missed

    शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नया आदेश, पढ़ें ये खबर

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नया आदेश, पढ़ें ये खबर

    बड़ी खबर: कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री को ईडी ने किया गिरफ्तार, पढ़े खबर

    बड़ी खबर: कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री को ईडी ने किया गिरफ्तार, पढ़े खबर

    आक्रोश में देश,हनुमान बेनीवाल बोले-पीओके पर किया जावे कब्जा,पढ़ें खबर

    आक्रोश में देश,हनुमान बेनीवाल बोले-पीओके पर किया जावे कब्जा,पढ़ें खबर