राजस्थान में भीषण हादसा, एक मामूली गलती और कारोबारी का पूरा परिवार खत्म

राजस्थान में भीषण हादसा, एक मामूली गलती और कारोबारी का पूरा परिवार खत्म

पाली। राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौत हो गई है और बाकि बचे हुए परिवार के एक सदस्य की हालत बेहद ही गंभीर है। हादसे की वजह सड़क पर अचानक सामने आने वाला मवेशी था। मवेशी के सामने आने के कारण अचानक ब्रेक लगाए गए और कार पलट गई। पुलिस ने देर रात ही परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी है और वहां से परिवार के लोग आज पाली पहुंच रहे हैं। सांडेराव थाना पुलिस ने बताया कि केनपुरा गांव के नजदीक बीती रात सड़क हादसा हुआ। हाइवे पर एक कार तेज रफ्तार में थी कि सामने मवेशी आ गया और कार पलट गई। कार में महाराष्ट्र के कोडोली जिला के कोल्हापुर निवासी कारोबारी का परिवार था। हादसे में कारोबारी बाबूराव, उनकी पत्नी सारिका, बेटी साक्षी, बेटा संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के दो अन्य सदस्य चिन्मय और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से भी आज सवेरे एक अन्य ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार
हादसे के बाद कार

परिवार के सदस्यों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर निवासी बाबूराव अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ राजस्थान के सिरोही इलाके में आए थे। वहां शिवगंज इलाके में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर ठहरे थे और फिर वहां से जोधपुर घूमने के लिए दोस्त की कार लेकर निकले थे। जोधपुर में अपने किसी बीमार रिश्तेदार से भी मिलना था। जोधपुर घुमने और बीमार रिश्तदार से मिलने के बाद वापस शिवंगज लौट रहे थे कि पाली जिले के सांडेराव इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोगों के शवों की हालत काफी बुरी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा