हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, एक की मौत

हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, एक की मौत

गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर गुरुवार को विकट घुमाव के यहां एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व घायल चालक को बाहर निकाला। बाद में कार को क्रेन की सहायता से नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि गोवर्धन विलास उदयपुर निवासी राम सुरेश यादव जो गोगुंदा से उदयपुर की ओर कार से जा रहे थे। हाइवे पर झामेश्वर महादेव मंदिर के आगे विकट मोड़ और ढलान में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच से नाले में जा गिरी। हादसे में सुरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक सुंदरपुर जिला डूंगरपुर निवासी लालशंकर बारोट गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए उदयपुर चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को उदयपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

हाइवे पर कई जगह उखड़ा डामर, आए दिन हादसे बनी समस्या
उल्लेखनीय है कि उदयपुर-पिंडवाडा हाइवे पर गोगुंदा से उदयपुर के बीच कई जगह से डामर उखड़़ चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से हादसे हो रहे है। वहीं, झामेश्वर महादेव मंदिर, भादवी गुढ़ा, ईसवाल, घसियार, के समीप हाइवे पर विकट घुमाव और ढलान है। जहां आए दिन वाहनों से हादसे हो रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही गोगुंदा थाना क्षेत्र में इसी हाइवे पर दो बड़े हादसों में चार जनों की मौत हो गई थी। कई बार ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने हाइवे प्राधिकरण को हादसे रोकने के लिए ढलान पर वैकल्पिक उपाय करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल