स्कूल बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल, बच्चों को सड़क पर छोड़कर भागा ड्राइवर

स्कूल बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल, बच्चों को सड़क पर छोड़कर भागा ड्राइवर

आज सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बेटा सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र की मौत हो गई वहीं महिला घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस और बच्चों को छोड़कर भाग गया। बच्चे रोते-बिलखते बस से उतरे। उन्हें राहगीरों ने संभाला। पुलिस और स्कूल प्रशासन को सूचना दी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल में धरने पर बैठे हैं। हादसा खोरू की भर के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 29 निवासी मुरारीलाल शर्मा (60) अपनी पत्नी उषा शर्मा (55) और बेटे निखिल शर्मा (22) के साथ बाइक से खोरू स्थित अपने खेत जा रहे थे। एमके मेमोरियल स्कूल की बस लक्ष्मणगढ़ की तरफ आ रही थी। खोरू की भर के पास बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। बस को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ जिला हॉस्पिटल, जहां डॉक्टरों ने निखिल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को सीकर के एसके हॉस्पिटल रेफर किया गया लेकिन मुरारीलाल शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र के शवों को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी