रोडवेज बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत:सीटों पर फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर खींचा

रोडवेज बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत:सीटों पर फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर खींचा

रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोग की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे नेशनल हाईवे-54 पर संगरिया के नगराना गांव में हुआ। एक्सीडेंट में बस में बैठे 17 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई पैसेंजर्स बुरी तरह फंस गए। इन्हें बस की बॉडी काटकर क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका भी हुआ। ये काफी दूर तक सुना गया। ​​​​उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बस में फंसे पैसेंजर्स को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से हनुमानगढ़ जिला हॉस्पिटल भेजा गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। एक्सीडेंट के कारण काफी देर तक जाम भी रहा। जानकारी के अनुसार बस हनुमानगढ़ से संगरिया जा रही थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी