दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। भांकरोटा इलाके के नृसिंहपुरा के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मनीष और प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों युवक महेंद्रा सेज क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार शाम वे अपनी बाइक से भांकरोटा से महेंद्रा सेज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नृसिंहपुरा के पास सड़क पर बने गड्ढे को बचाने की कोशिश में ट्रेलर चालक ने वाहन को तेजी से साइड में दबाया, जिससे उसकी चपेट में बाइक आ गई। एएसआई छोटू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी