युवती ने हिस्ट्रीशीटर को प्यार के जाल में फंसाया, ब्लैकमेल कर ऐंठे 15 लाख

युवती ने हिस्ट्रीशीटर को प्यार के जाल में फंसाया, ब्लैकमेल कर ऐंठे 15 लाख

एक हिस्ट्रीशीटर ने एक युवती व साथी पर सोशल मीडिया के जरिये मित्रता करने के बाद ब्लैकमेलिंग कर 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई। युवती पर बलात्कार के मामले में सात लाख रुपए लेकर समझौता करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर एक युवती व साथी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर 15 लाख रुपए, दो कीमती मोबाइल व अन्य सामान वसूलने की एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन चार साल पहले फेसबुक के मार्फत मित्रता आरोपी युवती से हुई थी। फिर वह उससे मोबाइल पर बात करने लग गई थी। दोनों में सम्पर्क बढ़ने लगा और वे मिलने-जुलने लगे। युवती ने उससे एक लाख रुपए मांगे थे। जो परिवादी ने उसे दे दिए थे। दोनों के बीच करीबियां बढ़ने पर उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन युवती ने परीक्षाओं व कुछ कोर्स करने में व्यस्त होने का बताकर टाल दिया। युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने व दस्तावेज बनाने की बात भी कही थी, लेकिन हिस्ट्रीशीटर ने बिना शादी साथ रहने से मना कर दिया था। कुछ समय पहले करवा चौथ पर युवती ने परिवादी को अपने घर बुलाया था। इसके बाद युवती के कहने पर मोंटू ने दो मोबाइल भी खरीदकर दिए थे। साथ ही कई बार ऑनलाइन रुपए भी दिए थे। शादी न करने व लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज न बनाने पर परिवादी ने बात करना बंद कर दिया था। इस बीच, युवती ने चौहाबो थाने में परिवादी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। जिसमें कोर्ट में बयान बदलने के बदले उससे सात लाख रुपए लेने का भी आरोप लगाया गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल