स्कॉर्पियो पलटी, ममेरे भाइयों की मौत:भात भरने के बाद बारात में जा रहे थे

स्कॉर्पियो पलटी, ममेरे भाइयों की मौत:भात भरने के बाद बारात में जा रहे थे

चूरू के सादुलपुर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 5 लोग गंभीर घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार लोग बुआ के घर भात भरने के बाद बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सादुलपुर-बहल मार्ग पर राघा गांव के पास गुरुवार देर रात 11 बजे हादसा हुआ। सादुलपुर के पास स्थित गागड़वास गांव निवासी घायल युवक प्रवीण (25) पुत्र जय सिंह पूनिया ने बताया-मैं स्कॉर्पियो चला रहा था। मेरे साथ मेरे ही गांव के कृष्ण (28) पुत्र पृथ्वी सिंह, सुमित पूनिया (17) पुत्र विनोद पूनिया, रवि (27) पुत्र दलवीर सिंह, सुरेंद्र (26) पुत्र मस्तान सिंह, अनुराग (25) पुत्र सुखलाल के अलावा हरियाणा के विंडोला निवासी कृष्ण की छोटी बुआ का बेटा सोमवीर (26) पुत्र रामकिशन थे। हम कृष्ण की बड़ी बुआ के बेटे की शादी में भात लेकर हरियाणा के कासनी गए थे। यहां भात करने के बाद यहां से उसी की बारात में सादुलपुर के हमीरवास जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से रॉन्ग साइड से एक कार आई। उससे बचने के दौरान मेरी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा… बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय…

    You Missed

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली