राजस्थान में फ्री बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन जारी, 77 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

राजस्थान में फ्री बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन जारी, 77 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

डिस्कॉम्स ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत नि:शुल्क बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन आखिर गुरुवार को जारी कर दी। इसमें साफ हो गया है कि 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 17000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी तो देगी, लेकिन उन्हें पहले अपने खर्चे पर पैनल लगाना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्र सरकार की 33 हजार रुपए की सब्सिडी जारी होने के बाद डिस्कॉम अतिरिक्त सब्सिडी खाते में जमा कराएगा। वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिनके पास खुद की छत होगी, उन्हीं के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। खास यह है कि इस योजना में प्रतिमाह 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे करीब 77 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को सब्सिडी का पैसा चुकाने के लिए डिस्कॉम लोन लेगा। इस लोन राशि की जो किस्त होगी, उतनी राशि सरकार डिस्कॉम को देगी।

यह रहेगी प्रक्रिया…
1- पंजीकृत उपभोक्ता को राजस्थान डिस्कॉम वेबसाइट या बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर सहमति देनी होगी।
2- फिर उन्हें राष्ट्रीय पोर्टल (पीएम सूर्यघर योजना) पर अधिकृत विक्रेता का चयन करके खुद का सोलर पैनल लगाना होगा।
3- सोलर सिस्टम की क्षमता कम से कम 1.1 किलोवाट होगी।
4- सोलर लगने के बाद टीम निरीक्षण कर सब्सिडी स्वीकृत करेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार