राजस्थान में HMPV का दूसरा केस..बारां की छह महीने की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव

राजस्थान में HMPV का दूसरा केस..बारां की छह महीने की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में चीन से आए नए वायरस HMPV का एक और मामला आया है। कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती छह महीने की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। (HMPV Case Rajasthan) हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह पहले का मामला है, आज रिपोर्ट आई है। बच्ची अब पूरी तरह ठीक है। फिर भी बच्ची के गांव में सर्वे कराया जा रहा है।

छह महीने की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव
चीन से आए नए वायरस का राजस्थान में दूसरा केस आया है। अब बारां जिले की छह महीने की बच्ची पॉजिटिव मिली है।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह पहले का मामला है, रिपोर्ट अब आई है। बच्ची फिलहाल ठीक है, बच्ची का परिवार गांव पहुंच गया है। कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, फिर भी गांव में मेडिकल टीम सर्वे कर रही हैं। जिससे कोई भी संदिग्ध हो तो तुरंत पता लग सके।

HMPV से घबराने की जरुरत नहीं
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला स्तर से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग अलर्ट हो गया है। गांव के सभी घरों पर मेडिकल टीम सर्वे कर रही हैं। इस दौरान बच्चों के साथ बुजुर्गों की भी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध केस सामने नहीं आया है। डॉक्टर का यह भी कहना है कि यह सामान्य वायरस है, इससे ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। सिर्फ सावधानी जरुरी है।

HMPV से बचने के लिए रखें यह सावधानी
डॉक्टर्स का कहना है कि HMP वायरस ना तो नया वायरस है और ना ही खतरनाक। इससे ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है, सिर्फ सतर्कता बरतने की जरुरत है। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि HMPV से बचाव के लिए भीड वाली जगहों पर जाने से बचें, बार- बार हाथ धोते रहे, जुकाम से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में ना रहें। इसके साथ ही अगर जुकाम और बुखार की शिकायत है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी