बीकानेर में दिन भर भीषण गर्मी, शाम को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, देखे वीडियो 

बीकानेर में दिन भर भीषण गर्मी, शाम को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, देखे वीडियो 

राजस्थानी चिराग। पिछले एक माह से जोर शोर से प्रचारित नौतपा बीकानेर में फेल साबित हो रहा है। हालांकि बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी थी मगर देर शाम आए तेज अंधड़ के साथ ही गर्मी कम हो गई। इसके बाद हुई बारिश ने तो मौसम को सुहाना बना दिया।

विगत दो दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। बुधवार को भी भोर होने के साथ ही सूर्य देव की तपिश बढ़ गई। जहां दिन चढ़ा वैसे-वैसे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर 12 बजे बाद तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मुख्य बाजारों व मुख्य मार्गों पर वीरानी छाई रही। भीषण गर्मी के कारण घरों के कूलर व पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे। मगर देर शाम साढ़े 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। साढ़े पांच बजे के आसपास तूफानी हवाओं के साथ आए अंधड़ ने गर्मी को काफूर कर दिया। इसके बाद 7 बजे के करीब रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात समाचार लिखे जाने तक जारी । बारिश के साथ ही हवा में ठंडक घुल गई और मौसम सुहाना हो गया। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें