तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

राजस्थानी चिराग। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार खेत की बाउंड्री तोड़ते हुए करीब 20 फीट दूर जाकर रुकी।

पुलिस के अनुसार, एक कार रॉन्ग साइड में तेज गति से आ रही थी। पहले उसने एक बाइक को टक्कर मारी, फिर लगातार तीन बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। कार चालक कैथून से कोटा की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार कोटा से कैथून की ओर जा रहे थे। हादसे में 42 वर्षीय बजरंगलाल बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।
नशे में था कार चालक
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक महेंद्र नशे में था और किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। हादसे के बाद वह भी घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र ने स्वीकार किया कि उसकी कार बेकाबू हो गई थी।
घायलों की स्थिति
हादसे में घायल राकेश, उसकी पत्नी ज्योति और डेढ़ साल का बच्चा माहिर भैरूजी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। 16 वर्षीय सूरज नामक एक अन्य बाइक सवार भी घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी