शहर में इस जगह एमबीबीएस स्टूडेंट को रोडवेज बस ने कुचला, मौत, दोस्त गंभीर घायल

शहर में इस जगह एमबीबीएस स्टूडेंट को रोडवेज बस ने कुचला, मौत, दोस्त गंभीर घायल
बूंदी। बाइक पर जा रहे दो मेडिकल स्टूडेंट को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइपास रोड पर हुआ। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट जिला अस्पताल के सामने रास्ता जाम कर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को 5 करोड़ मुआवजा देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी। शाम करीब 4 बजे कलेक्टर से बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म हो गया। छात्र के रूममेट विकास ने बताया- MBBS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट लोमश जांगिड़ (21) पुत्र निरंजन जांगिड़ निवासी केलवाड़ा (बारां) को किसी काम से जयपुर जाना था। कॉलेज के बाहर बस स्टॉप नहीं होने के कारण वह मेडिकल कॉलेज के ही दूसरे छात्र अलवीश गौरी निवासी बूंदी के साथ बाइक पर जयपुर की बस पकड़ने के लिए बूंदी जा रहा था। विकास ने बताया- बाइपास रोड पर नवलसागर पार्क के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लोमश और अलवीश गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद कॉलेज के ही छात्र दीपक और विक्रम वहां से गुजरे तो दोनों सड़क पर घायल हालत में पडे़ मिले।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी