सीएम के नाम पर अब भी सस्पेंस कायम,2 डिप्टी का फार्मूला हो सकता है तय,फडणवीस-शिंदे-अजित एकसाथ दिल्ली जाएंगे

सीएम के नाम पर अब भी सस्पेंस कायम,2 डिप्टी का फार्मूला हो सकता है तय,फडणवीस-शिंदे-अजित एकसाथ दिल्ली जाएंगे

राजस्थानी चिराग। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। महायुति से CM पद के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई ह
विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इससे पहले सरकार गठित होनी है। ऐसा न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। सरकार का चेहरा यानी मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार रविवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद CM के नाम का ऐलान हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। CM के नाम के ऐलान के बाद कल मुंबई, राजभवन में शपथग्रहण समारोह हो सकता है। CM शिंदे ने जीत के बाद कहा था कि चुनाव के पहले तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही CM बनेगा।

इस चुनाव में मुकाबला 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधन में था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीती हैं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी