नाले में मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव, बीकानेर जाने के लिए घर से निकले थे

नाले में मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव, बीकानेर जाने के लिए घर से निकले थे
जैसलमेर। जैसलमेर में नाले में रिटायर्ड अधिकारी का शव मिला। वह 6 महीने पहले ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) में प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। घर से बीकानेर जाने की कहकर निकले थे। रात में कॉलोनी के पास बने नाले में ऑटो ड्राइवर ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके के रेलवे कॉलोनी का सोमवार देर रात डेढ़ बजे का है। जेब में मिले आधारकार्ड से मृतक की पहचान सूली डूंगर निवासी संपत लाल भार्गव (60) के रूप में हुई।

ASI श्रवण विश्नोई ने बताया कि मृतक संपत लाल भार्गव शहर के सूली डूंगर में रहते थे। नाले के पास ही ऑटो स्टैंड है। एक ऑटो वाले ने नाले में जब व्यक्ति को गिरे हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास किया। अंधेरा और नाला गहरा होने के कारण संपत लाल को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद ऑटो रिक्शा के ड्राइवरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर शहर के जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी