ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया 44 सेकंड का वीडियो

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया 44 सेकंड का वीडियो

बाड़मेर। नागाणा थाना क्षेत्र के मूढ़ों की ढाणी में ब्लैकमेलिंग और लगातार धमकियों से परेशान 23 वर्षीय युवक ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने 44 सेकंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने ही दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

थानाधिकारी अशोक कुमार बिश्रोई ने बताया कि डऊकियों की ढाणी (भूरटिया) निवासी कौशलाराम (23) पुत्र अणदाराम सोमवार देर रात घर से निकलकर मूढ़ों की ढाणी गांव पहुंचा। वहां एक सुनसान मकान में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

परिजनों की रिपोर्ट पर नागड़दा निवासी भंवरलाल पुत्र मगाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो भी पुलिस जांच में शामिल किया गया है। मृतक अविवाहित था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें