ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, रात को खाना खाकर सोए थे

ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, रात को खाना खाकर सोए थे

भरतपुर में ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे रात को खाना खाकर सोए थे। 3 बजे पत्नी से पानी मांगा था। सुबह परिजन जगाने गए तो काफी आवाज से बाद भी कोई हलचल नहीं की। घरवाले अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला हलैना के धरसौनी का नगला का सुबह 5 बजे का है। कॉन्स्टेबल जगदीश (55) की मौत हुई है। उनके भाई हुकुम सिंह ने बताया- जगदीश की पुष्कर मेले में ड्यूटी थी। मेले का समापन होने के बाद वह 7 नवंबर की देर शाम भरतपुर आए थे। खाना खाकर जल्दी ही सो गए थे। रात 3 बजे पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा। पत्नी ने उसे पानी दिया। पानी पीने के बाद जगदीश सो गए। शनिवार को 5 बजे जब पत्नी उन्हें उठाने गई तो वे नहीं उठे। करीब से देखा तो उनके नाक से भी खून आ रहा था। इसके बाद आस-पास के लोगों को बुलाया। जगदीश को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में जगदीश को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर राघवेंद्र का कहना है कि ये हार्ट अटैक के लक्षण है। शव का विसरा लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। RBM के पीएमओ नरेंद्र भदौरिया ने बताया- नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं। इस मामले में कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक की संभावना है। इसका मुख्य कारण खाने-पीने में बदलाव और मानसिक तनाव मुख्य वजह है। कई बार लाइफस्टाइल में बदलाव आने से भी अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा… बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय…

    You Missed

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली