बीकानेर: लिव-इन गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बुजुर्ग मकान मालिक दंपति की हुई थी हत्या

बीकानेर: लिव-इन गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बुजुर्ग मकान मालिक दंपति की हुई थी हत्या
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की सड़ी-गली हालत में मिले शवों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उनके किराएदार ही पाए गए हैं। एक दिन पहले ही पुलिस ने मामले में हत्या की पुष्टि की थी। अब घटना में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एडिसनल एसपी सौरभ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मकान में बतौर किराएदार रह रही युवती और उसके प्रेमी और एक अन्य युवक ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मकान में रह रहे कपल खुद को पति-पत्नी बताकर रह रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि वे लिव-इन में रह रहे थे। दरअसल, बुजुर्ग दंपति के बच्चे विदेश में रहते थे। मृतक दंपती के बेटे अजय वर्मा ने आशंका जताई थी कि यह हत्या किसी जानकार ने की है या कराई है। क्योंकि घर का मेन गेट बाहर से बंद था। साथ ही घर के अंदर व्यवस्था सामान्य दिख रही थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की थी। एक टीम को बिहार और एक टीम को पंजाब भेजा गया था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी