बीकानेर: बरसाती पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा

बीकानेर: बरसाती पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा
बीकानेर/श्रीकोलायत। मंडाल गांव के चक कन्या बंधा में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। बारिश के पानी में खेलते हुए गहरे गड्ढे में डूबने से सरला (9) और अवनी (6) की जान चली गई। तीसरी बच्ची वीणा, जो उनके साथ खेल रही थी, उन्हें बचाने की कोशिश में नाकाम रही। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ढाणी के पास बरसात का पानी एक बंधे में भर गया था। एएसआई जयकुमार ने बताया कि घटना भंवरदान चारण की ढाणी के पास हुई। सरला, अवनी और वीणा पानी में खेल रही थीं, तभी सरला और अवनी गहरे पानी में चली गईं। वीणा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह दौड़कर लोगों को बुलाने गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम