खुशखबरी: राजस्थान में पटवारी भर्ती के पदों की संख्या बढ़ी, अब इतने पदों पर मांगे आवेदन

खुशखबरी: राजस्थान में पटवारी भर्ती के पदों की संख्या बढ़ी, अब इतने पदों पर मांगे आवेदन

Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली पटवार भर्ती में सरकार ने पदों की संख्या बढ़ोतरी की है। अब भर्ती 3727 पदों पर होगी। इससे पहले भर्ती 2020 पदों पर आयोजित की जा रही थी। चयन बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज ने बताया कि पद बढ़ने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। भर्ती परीक्षा मई की बजाय अगस्त या सितंबर में होगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पटवार भर्ती के पदों में बढ़ोतरी का एलान किया था। हालांकि सीएम ने 4799 पर भर्ती घोषणा की थी।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2020 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए कुल 6,43,639 उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 मई को होना था। लेकिन कर्मचारी चयन बोर्ड अब फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

एक पारी में होगी परीक्षा!- आलोक राज

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘पटवारी भर्ती अब बढ़े हुए यानी 3727 पदों के लिए की जाएगी।

  1. चूंकि पद बढ़ाए जा रहे हैं, पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि और कोई कैंडिडेट्स फॉर्म्स भरने चाहे तो भर सके।
  2. परीक्षा मई में संभव नहीं, अगस्त या सितंबर का प्लान करेंगे।
  3. परीक्षा एक पारी में करने का प्लान करेंगे।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम