सरपंचों को प्रशासक लगाने के आदेश को राजस्थान HC में चुनौती, जानिए कब होगी मामले की सुनवाई

सरपंचों को प्रशासक लगाने के आदेश को राजस्थान HC में चुनौती, जानिए कब होगी मामले की सुनवाई

राजस्थान सरकार ने सरपंचों को बनाया प्रशासक, अगले चुनाव तक करेंगे काम; ऐसे  लिया निर्णय | Rajasthan government made Sarpanch the administrator in  Panchayats | Patrika News

राजस्थानी चिराग। राजस्थान सरकार की ओर से सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाते हुए वर्तमान सरपंचों को राजस्थान में प्रशासक लगाने के आदेश को राजस्थान हाइकोर्ट में चुनौती दी गई है।
कठूमर पंचायत समिति के पूर्व सरपंच प्रकाश कांकरोली की ओर से अधिवक्ता आरके गौतम व जीएस गौतम ने हाइकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि सरपंच को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक लगा कर उसे वित्तीय अधिकार देना कानून के विरूद्ध है।

संविधान में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल का निर्धारित किया हुआ है। पंचायती राज सेक्शन में यह स्पष्ट है कि किसी भी सूरत में पंचायती राज संस्था का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता।
केवल 5 वर्ष की अवधि में राज्य सरकार को पंचायती राज संस्थान को किसी कारण से विघटन किया जाता है तो 6 माह पूर्व उसका गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित करवा कर विघटन किया जाकर प्रशासक लगाए जा सकते है।

लेकिन सरकार ने बिना गजट नोटिफिकेशन जारी किए ओर 5 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के बाद केवल अपने राजनीतिक फायदे को लेकर सरपंचों को प्रशासक लगाकर उप सरपंच और वार्ड मेंबर्स को कमेटी बनाकर प्रशासकीय ओर वित्तीय अधिकार देना नियम विरुद्ध है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी