जनवरी में आयोजित इस परीक्षा के पेपर हुए आउट, परीक्षा निरस्त

जनवरी में आयोजित इस परीक्षा के पेपर हुए आउट, परीक्षा निरस्त

राजस्थानी चिराग। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की ओर से 23, 24 व 25 जनवरी को आयोजित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के पेपर परीक्षा से पहले ही आउट हो गए। मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। कमेटी की जांच में परीक्षा की गोपनीयता भंग होना मानते हुए तीनों परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरयूएचएस प्रशासन को परीक्षा से पहले ही ये पेपर बाहरी लोगों की ओर से भेज दिए गए थे।

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के विषय एप्लायड ऐनोटॉमी और एप्लायड फिजियोलॉजी, द्वितीय सेमेस्टर के विषय एप्लायड बायोकैमेस्ट्री और एप्लायड न्यूट्रीशन और डायटेटिक्स, तृतीय सेमेस्टर के विषय एप्लायड माइक्रोबायोलॉजी और इंफेक्शन कंट्रोल इन्क्लुडिंग सेफ्टी की परीक्षाएं 23, 24 और 25 जनवरी को आयोजित की गई थी।
विवि के कुलपति डॉ.धनंजय अग्रवाल ने बताया कि इन परीक्षाओं के अलावा आगामी परीक्षाओं के कार्यक्रम को यथावत रखा गया है। विवि की ओर से इस मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। निरस्त परीक्षाओं की नई तिथियों की सूचना जल्द जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर