राजस्थान में भाजपा को लगेगा झटका, दिग्गज नेता ने कांग्रेस में वापसी का किया ऐलान

राजस्थान में भाजपा को लगेगा झटका, दिग्गज नेता ने कांग्रेस में वापसी का किया ऐलान
जयपुर। वागड़ के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय जल्द ही भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में लौटने जा रहे हैं। मालवीय ने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली से मुलाकात कर घर वापसी की इच्छा जताई है। मालवीय विधानसभा चुनाव में बागीदौरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे बीएपी नेता राजकुमार रोत से चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव के बाद से वे राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं थे और अब दो साल के भीतर ही पुनः कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं। मालवीय ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि वागड़ और आदिवासी क्षेत्र में जनता कांग्रेस को स्वीकार करती है और क्षेत्र के कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ सहज महसूस करते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की बात की गई थी, लेकिन पार्टी रास नहीं आई।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें