युवक को मिलने बुलाया, फिर मारी गोली, तीनों हमलावर घायल के पड़ोसी

युवक को मिलने बुलाया, फिर मारी गोली, तीनों हमलावर घायल के पड़ोसी

कोटा में युवक को घर से बाहर बुलाकर 3 गोलियों से भून दिया गया। युवक के पेट और जांघ में गोली लगी है। उसका एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गोली मारने वाले घायल के पड़ोसी ही है। आदिल मिर्जा गैंग से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने के कारण घायल से रंजिशवश गोली चलाकर भागे है। तीनों हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामला कैथूनीपोल थाना क्षेत्र का है। घायल के भाई रहीम ने बताया कि उनका बड़ा भाई नईम घर पर था। तभी पड़ोस में रहने वाले शरीफ ने उसे फोन कर किसी जगह पर मिलने बुलाया। नईम बाइक से मिलने पहुंचा। बाइक से उतरते ही पड़ोसी ने उस पर गोलियां चला दी और भाग गए। मामले की शिकायत कैथूनपोल थाने में दर्ज करवाई है। रहीम ने बताया कि शरीफ और नईम पहले आपस में दोस्त थे। आदिल मिर्जा के कहने पर की गोली मारी गई थी। कैथूनीपोल थानाधिकारी अमरेश ने बताया कि घायल युवक अब्दुल नईम है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और घायल पड़ोसी है। घायल युवक को उसके पड़ोसी सूरजपोल निवासी सद्दाम, शाहनवाज और शरीफ तीनों भाइयों ने फोन कर मिलने बुलाया था। इसके बाद उसे गोलियां मारकर भाग गए थे। घायल का बयान लिया गया है, जिसमें बताया कि उसने आदिल मिर्जा गैंग से जुड़ी जानकारियां पुलिस को दी थी। इस कारण पड़ोसी तीनों भाई रंजिश रखने लगे और हमला कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें