ई-मित्र से लौट रहे युवक का अपहरण, कार सवारों ने मारपीट कर श्रीडूंगरगढ़ के पास छोड़ा

ई-मित्र से लौट रहे युवक का अपहरण, कार सवारों ने मारपीट कर श्रीडूंगरगढ़ के पास छोड़ा

चूरू। राजलदेसर थाना क्षेत्र में ई-मित्र से घर लौट रहे युवक का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवक के साथ गाड़ी में मारपीट की और देर रात डूंगरगढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलदेसर थाना के एएसआई हेमराज ने बताया कि राजलदेसर वार्ड छह निवासी संजय कुमार नाई (34) ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय ने बताया कि उनकी ई-मित्र की दुकान है और वह रात करीब आठ बजे दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में चंद्राराम घिंटाला के घर के पास एक कार खड़ी थी, जिसके पास कुछ युवक खड़े थे और कुछ कार के अंदर बैठे थे। युवकों ने संजय को रोककर किसी का पता पूछा। इसी दौरान उन्होंने रुमाल से संजय का मुंह ढका और उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में संजय के साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज भी की गई। बदमाशों ने संजय के पास रखे एक लाख चालीस हजार रुपए भी छीन लिए। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी करवाई। अपहरणकर्ता संजय को तीतासर, धीरदेसर डूंगरगढ़ के पास देर रात गाड़ी से बाहर फेंक कर भाग गए। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार सवारों ने युवक का अपहरण क्यों किया था। पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास