बीकानेर: दिन दहाड़े चोरी करने वाले युवक को दबोचा, खुलेगी चोरी की वारदातें

बीकानेर: दिन दहाड़े चोरी करने वाले युवक को दबोचा, खुलेगी चोरी की वारदातें

बीकानेर। लगातार बढ़ रही चोरियों के बीच गजनेर पुलिस ने दिनदहाड़े कस्बे में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। एक चौबीस साल के युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी का माल भी बरामद किया गया है। इस युवक के कुछ और चोरियों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बीकानेर के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले अमजद खान को गिरफ्तार किया गया है। अमजद खान ने गजनेर की एक दुकान में दिन दहाड़े चोरी की थी। यहां से नकदी के साथ कुछ सामान भी निकाल लिया था। आशंका जताई जा रही है कि न सिर्फ गजनेर बल्कि बीकानेर शहरी क्षेत्र की कुछ चोरियों में भी अमजद शामिल हो सकता है। इसी आधार पर उससे अभी पूछताछ की जा रही है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

फिलहाल पुलिस ने सिर्फ गजनेर में हुई चोरी से पर्दा हटाया है लेकिन पूछताछ में कुछ और चोरियों से राज हट सकता है। गजनेर थाना प्रभारी राकेश स्वामी, एएसआई भगवानाराम, कांस्टेबल रामकुमार व खेराजराम इस कार्रवाई में शामिल थे। सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अमजद को गिरफ्तार किया गया है। उधर, गजनेर के व्यापारियों ने इस मामले में खुलासा होने पर पुलिस की सराहना की है। दरअसल, दिन दहाड़े दुकान में चोरी होने से व्यापारियों में खलबली मच गई थी।

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, अल्टो पर पलटा ट्रेलर, 2 की मौत, चपटी हो गई कार

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता