बीकानेर: परिवार विवाह में गया, पीछे से चोरी, गायब हुए सोने चांदी के आभूषण

बीकानेर: परिवार विवाह में गया, पीछे से चोरी, गायब हुए सोने चांदी के आभूषण

बीकानेर के वृंदावन एन्क्लेव स्थित एक घर में चोरी हो गई। मकान मालिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे और एक सप्ताह तक घर को नहीं संभाला। ऐसे में चोरों ने आराम से चोरी का काफी सामान निकाल लिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी का खुलासा हो सके।

वृंदावन एन्क्लेव के फेज वन में रहने वाले भागीरथ सिंह खीचड़ ने इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। खीचड़ ने पुलिस को बताया कि वो 25 जनवरी को रिश्तेदार के विवाह में हिस्सा लेने गांव चला गया था। इसके बाद दो फरवरी को वापस लौटे। घर में घुसते ही देखा कि सभी कमरों के गेट खुले हैं, ताले टूटे हुए पड़े हैं। ऐसे में कीमती सामान को संभाला तो वो भी गायब थे।

चोरों ने पिछले दिनों में घर के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर सोने और चांदी के आभूषण ले गए। इसमें विक्टोरियन चांदी के आठ नग चोरी हो गए। इसके अलावा दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, तीन पायल की जोड़ियां चोरी हुई है। इसके अलावा बारह हजार नगद भी ले गए। ये रुपए भी अलमारी में रखे हुए थे। चोरों ने सभी लोहे की अलमारियों के भी ताले तोड़ दिए। अब पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरी 29 जनवरी की रात होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी