बीकानेर: घर में घुसे चोर, पड़ोसियों ने देखा, जमकर की धुनाई, चार भागे, एक पकड़ा

बीकानेर: घर में घुसे चोर, पड़ोसियों ने देखा, जमकर की धुनाई, चार भागे, एक पकड़ा

बीकानेर। लूणकरनसर तहसील के वार्ड नंबर 12 में रविवार रात को चोर एक घर में घुस गए। चोरों को घर में घुसते पड़ोसियों ने देख लिया। उन पर नजर रखी। जब चोर इत्मीनान से घर खंगालने लगे, तब पड़ोसी घर में घुसे। चोरों को घर में किसी के आने की आहट का पता चलने पर चार तो भाग गए, लेकिन एक पकड़ा गया, जिसकी लोगों ने घर कर धुनाई की। दरअसल, कस्बे के वार्ड-12 निवासी पवन कायल रविवार को परिवार सहित बाहर गए थे। रात करीब 11 बजे पांच युवक दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। पड़ोसियों ने उन्हें देख कर अपने परिजनों व बड़ों को बुला लिया। कुछ युवक चोरों को दबोचने घर में घुसे। आहट मिलने पर चार चोर तो भाग गए, लेकिन पूनमचंद मूंड नाम का युवक पकड़ा गया। उसने अपने चार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। लोगों ने उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कस्बे में पिछले काफी समय से चोरी की वारदातें हो रही है। चोर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि वह रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाए, ताकि चोरियों पर अंकुश लग सके।

  • Related Posts

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी…

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर जयपुर। राजस्थान में एलपीजी संकट के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री…

    You Missed

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

    तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय