बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर
बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8वीं तक के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने निशुल्क यूनिफॉर्म सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर व्यवस्था को मिशन मोड पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों को शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के जन आधार से लिंक बैंक खातों का डेटा फेच करना होगा। इसके लिए पोर्टल पर नया मॉड्यूल भी लाइव कर दिया गया है। जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सहायता राशि समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा सके। शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि सहायता राशि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिनका जन आधार कार्ड बना हुआ है और वह बैंक खाते से लिंक है। साथ ही शाला दर्पण पोर्टल पर संबंधित डेटा का अधिप्रमाणन भी जरूरी होगा। जिन विद्यार्थियों के पास जन आधार नहीं है या बैंक खाते लिंक नहीं हैं, उनके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का जन आधार सत्यापन और पोर्टल अपडेट सुनिश्चित करने को कहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

    बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र मे घटटू गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक…

    बीकानेर में इस जगह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा बांग्लादेशी महिला को, इस बहाने आई यहां

    बीकानेर में इस जगह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा बांग्लादेशी महिला को, इस बहाने आई यहां बीकानेर। बीछवाल थाना पुलिस द्वारा श्रीगंगानगर रोड पर संदिग्ध घूमती पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला से…

    You Missed

    बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

    बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा बांग्लादेशी महिला को, इस बहाने आई यहां

    बीकानेर में इस जगह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा बांग्लादेशी महिला को, इस बहाने आई यहां

    बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर

    आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में आईएमडी की डबल चेतावनी जारी, वहीं बीकानेर में…

    आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में आईएमडी की डबल चेतावनी जारी, वहीं बीकानेर में…

    गाड़ी के बकाया भुगतान के नाम पर लाखों की ठगी, पेट्रोल पंप अकाउंट में जमा करवा लिए 1.98 लाख

    गाड़ी के बकाया भुगतान के नाम पर लाखों की ठगी, पेट्रोल पंप अकाउंट में जमा करवा लिए 1.98 लाख

    बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, गहने लूटे, बहाने से बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया

    बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, गहने लूटे, बहाने से बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया