आमने सामने बाइक टकराने से नीट की तैयारी कर रहे दो भाईयों सहित तीन की दर्दनाक मौत

आमने सामने बाइक टकराने से नीट की तैयारी कर रहे दो भाईयों सहित तीन की दर्दनाक मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले में एक बार फिर दर्दनाक सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा आमने-सामने दो बाइक की जबर्दस्त भिड़ंत से हुआ। मृतकों में दो सगे भाई थे। घटना नोखा के पांचू थाना इलाके की है। हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाइयों के चाचा चेनाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके भतीजे प्रमोद और राकेश मेघवाल रविवार रात बाइक पर नोखा से कक्कू अपने गांव आ रहे थे। कक्कू से 2 किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास भादला से नोखा की तरफ आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। चेनाराम ने पुलिस को बताया कि दोनों भतीजे नीट की तैयारी कर रहे थे। दोनों पढ़ाई में होशियार थे। उनकी एक बहन है।

दूसरी तरफ जिस बाइक से टक्कर हुई उसे मेघाराम कुम्हार चला रहा था। वह अपने गांव भादला में घर बना रहा था। घर का काम देखकर नोखा लौट रहा था। वह फिलहाल नोखा में रह रहा था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है।
थानाधिकारी रामकेश मीणा ने बताया, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में मघाराम कुम्हार और प्रमोद मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश को गंभीर हालत में नोखा जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया