बीकानेर जिले की आज की प्रमुख खबरें

बीकानेर जिले की आज की प्रमुख खबरें

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, नीचे दबने से गई जान

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 9 मई को 2 एडीएम आबादी क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने पशु आने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के घटटू गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खेत में पानी की मोटर लगा रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस थाने के सामने युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक फरार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार रात पुलिस थाने के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

बीकानेर। नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक लालमदेसर और कुचोर के बीच बाइक चला रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला और दो बेटियों से मारपीट व बदसलूकी का आरोप

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाना में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के तीन युवक रात के समय घर में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की। विरोध करने पर मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव