साइड देने की बात पर ट्रैक्टर-ड्राइवर ने युवक को रौंदा,युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

साइड देने की बात पर ट्रैक्टर-ड्राइवर ने युवक को रौंदा,युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए श्रीबालाजी थाना पुलिस। - Dainik Bhaskar
   मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए श्रीबालाजी थाना पुलिस।

नागौर में सड़क पर साइड देने की बात पर ट्रेक्टर चालक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई ने ड्राइवर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीबालाजी थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया- बीती रात गंठिलासर के पास साइड देने की बात को लेकर लेकर ट्रेक्टर चालक पप्पूराम और बाइक सवार सहीराम मेघवाल के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि पप्पूराम ने युवक को ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली।

इससे बाइक सवार सहीराम मेघवाल(32) की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की निशानदेही होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई रामपाल मेघवाल ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक के 5 बच्चे हैं। मृतक सहीराम मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने नागौर के जेएलएन जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार