बीकानेर : इस जगह दर्दनाक सडक़ हादसा, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति कुचला, मौके पर ही हुई मौत

बीकानेर : इस जगह दर्दनाक सडक़ हादसा, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति कुचला, मौके पर ही हुई मौत
बीकानेर। जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसा गुरूवार देर रात को भारत माला रोड पर हुआ। जहां पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र दौलतराम (41) निवासी 6 बीपीएम, थाना जेतसर, जिला श्रीगंगानगर अपनी पिकअप गाड़ी से गुजरात से सूरतगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में भारत माला रोड पर उनकी पिकअप गाड़ी अचानक खराब हो गई। गाड़ी को चालू करने के लिए सुभाष कुमार नीचे उतरे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष कुमार को कुचलते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नापासर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम