अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा, 350 शराब की पेटियों सहित दो गिरफ्तार

अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा, 350 शराब की पेटियों सहित दो गिरफ्तार

पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से लदा ट्रक जब्त कर ड्राइवर व कंडक्टर को किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskarराजस्थान चिराग। हनुमानगढ़ की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान चूरू जिले के निवासी ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटी में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16 हजार 800 पव्वे भरे थे। इस संबंध में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पल्लू पुलिस के अनुसार जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हैड कांस्टेबल शुभराम के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना के सामने मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान ट्रक नम्बर आरजे 10 जीए 4041 को रुकवाया तो उसमें ड्राइवर व कंडक्टर सवार थे। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी 350 पेटियों में अलग-अलग ब्राण्ड की राजस्थान निर्मित देसी शराब के कुल 16 हजार 800 पव्वे मिले।

अवैध शराब जब्त कर ट्रक में सवार रामनिवास (30) पुत्र रामेश्वर लाल नायक व ओमप्रकाश (35) पुत्र लेखराम सिंवर निवासी रातूसर सिवरान पीएस भानीपुरा जिला चूरू को गिरफ्तार कर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। अग्रिम अनुसंधान थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हैड कॉन्स्टेबल शुभराम, मदनलाल, कॉन्स्टेबल रमेश कुमार, रणजीत व मांगीलाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी