बीकानेर: खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

बीकानेर: खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

बीकानेर। श्रीकोलायत के हदां थाना इलाके में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव-परिवार में शोक छा गया। मृतक पशओं को चरा रहे थे। पानी पीने डिग्गी में एक किशोर उतरा तो वह पानी में गिर गया, जिससे बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूब गया।जानकारी के अनुसार खींदासर की रोही में सांवरलाल का खेत है। इनके पड़ोस में ही लम्माणा भाटियान निवासी पप्पूसिंह राजपूत भी खेत काश्त करते हैं। पप्पूसिंह का बेटा जीतसिंह 15 और उसके भाई वीरेन्द्र सिंह राजपूत का 14 वर्षीय बेटा नख्त सिंह खेत में गायों को चरा रहे थे। जीतू सिंह पड़ोस में बनी पानी की डिग्गी में पानी पीने उतरा, तो उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के लिए नख्त सिंह ने पास में पड़ी एक रस्सी को फेंका। रस्सी के सहारे जीतू सिंह ने पानी से बाहर निकलने की कोशिश की। इसी मशक्कत में रस्सी टूट गई और नख्त सिंह भी पानी की डिग्गी में गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद इनके 10 वर्षीय छोटे भाई ने शोर मचाया और ग्रामीणों व परिजनों को बुलाकर लाया। तब तक जीतू सिंंह व नख्त सिंह डिग्गी में डूब गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें