हाईवे पर दो ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर बाद लगी आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

हाईवे पर दो ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर बाद लगी आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

राजस्थानी चिराग। अजमेर-किशनगढ़ में बुधवार शाम करीब पौने 4 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में आग लग गई। इसमें एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को झुलसी हालत में किशनगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सिटी थाना क्षेत्र में नसीराबाद पुलिया के पास की है।
दो दमकलों ने आग पर काबू पाया।

हादसे के बाद मौके पर एक ट्रैक्टर औ कंटेनर में भी भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी, जिससे और बड़ा हादसा होने से बच गया। सीओ सिटी महिपाल सिंह ने बताया-एक ट्रेलर किशनगढ़ से जयपुर की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रेलर जयपुर से किशनगढ़ की ओर आ रहा था। इस दौरान नसीराबाद पुलिया पर दोनों की आमने सामने भिडंत हो गई। सूचना पर दमकल के साथ मदनगंज, किशनगढ़ और गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची NHAI और सिटी फायर की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया-सुरक्षा की दृष्टि हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक को रोक दिया गया। NHAI की एम्बुलेंस की मदद से घायल ड्राइवर और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दूसरे ट्रेलर में सवार हनीफ (40), ट्रैक्टर सवार देवाराम गुर्जर को गंभीर हालत में अजमेर रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर पर सवार रामचंद्र का किशनगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी