महाकुंभ में भगदड़ से मरने वालो का आंकड़ा पहुंचा 30, 25 शवों की हुई पहचान, 90 लोग घायल

महाकुंभ में भगदड़ से मरने वालो का आंकड़ा पहुंचा 30, 25 शवों की हुई पहचान, 90 लोग घायल

यह तस्वीर भगदड़ के बाद की है। अब यहां हालात काबू में हैं। फोर्स लगा दी गई है। आम लोगों की एंट्री रोक दी गई है। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या अब तक 35 से 40 हो चुकी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। सरकार ने 17 घंटे बाद महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। DIG वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉफ्रेंस की उन्होंने कहा- महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। इनमें 25 की शिनाख्त हो चुकी है। 90 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बैरिकेडिंग टूटने की वजह से भगदड़ मची है।

हादसा मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। भगदड़ उस वक्त मची जब लोग संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान लिए इंतजार कर रहे थे। यह हादसा क्यों हुआ, इसकी वजह सामने नहीं आई है। राज्य सरकार ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जहां हादसे में मारे गए लोगों के शव रखे गए थे। मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टर्स ने 20 शव गिने। यहां आखिरी डेडबॉडी पर 40 नंबर लिखा हुआ था। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए थे। फिर मेले से 8-10 एंबुलेंस से कुछ और शवों को लाया गया। इन्हें मिलाकर करीब 20 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। वे उन्हें लेकर चले भी गए हैं।

दिनभर की बड़ी अपडेट

भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में एंट्री करने वाले 8 पॉइंट-भदोही, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिजापुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।
पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। सभी व्हीकल पास रद्द कर दिए गए हैं। यानी मेले में एक भी गाड़ी नहीं चलेगी।
रास्ते को वन-वे कर दिया गया है। एक रास्ते से आए श्रद्धालुओं को स्नान के बाद दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है।
शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेला क्षेत्र में यह व्यवस्था 4 फरवरी तक लागू रहेगी।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, ‘श्रद्धालु जहां जगह हो वहीं स्नान करें। जहां इतनी बड़ी भीड़ होती है, इतना बड़ा प्रबंधन होता है, ऐसी छोटी-मोटी घटना हो जाती है।
प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर बुधवार देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

  • Related Posts

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश राजस्थान में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम…

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर